इंसानियत पर सुविचार insaniyath par suvichar
इंसानियत पर सुविचार अगर आप इंसानियत पर अनमोल वचन , इंसानियत पर सुविचार और इंसानियत की कुछ अच्छी बातें जानना चाहते हैं! इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। उम्मीद है आपको सोचने के लिए काफी तथ्य यहाँ मिल जाएँगे। इंसानियत की बुनियाद : इंसानियत की बुनियाद यह है कि सभी मनुष्य एक ही आदिपुरुषु की संतान हैं। इसलिए सभी इनसान एक ही परिवार होने का विश्वास ही इंसानियत की बुनियाद और कुंजी है। इंसानियत क्या है ? 1.आइए पहले समझते हैं कि इंसानियत क्या है ? इंसानियत एक आदर्शवादी शब्द है । इनसान का सद्गुण ही इंसानियत है। इंसानियत इनसान का वह गुण है जो उसे सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ और विवेकशील प्राणी होने के नाते प्राप्त है। इसीलिए कहा के इंसानियत वह है जो मानव को मानव से व मानव को सृष्टि के अन्य प्राणियों से जोड़े रखती है। 2.दया की सामर्थ्य और करुणा- यानि पीड़ितों के लिए करुणा । 3. प्रेम- यानि जाति से परे सभी मनुष्यों के साथ प्यार करना । 4. दयालुता- या...